रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर आज कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।
नए अपडेट्स के साथ Bajaj Pulsar NS400Z ने भारतीय बाजार में दी दस्तक
मुख्य एजेंडा और फैसले
* विधेयकों को मंजूरी: कैबिनेट ने उन विधेयकों के मसौदे पर चर्चा होनी है, जिन्हें 14 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पेश किया जाना है।
* कर्मचारियों के हित में फैसला: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी जा सकती है, जिससे यह केंद्र सरकार के समान 55% हो जाएगा।
* किसानों से जुड़े मुद्दे: मानसून की शुरुआत और खेती-किसानी के सीजन को देखते हुए किसानों के लिए कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
* अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव: विधानसभा में पेश होने वाले नए विधेयकों और अन्य सरकारी कार्यों से संबंधित कई प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।
*14 से 18 तक चलेगा मानसून सत्र*
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा, जिसमें कुल पांच बैठकें होंगी। इस सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। विधायकों द्वारा कुल 996 सवाल लगाए गए हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है। विपक्षी दल कानून-व्यवस्था, अवैध रेत खनन, और किसानों से जुड़ी समस्याओं जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।




