रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम ने निमोरा में दबिश दी। और मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और नशीली टैबलेट जब्त की।
मुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव समाधान शिविर: 132 केवी सब स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन, हायर सेकेंडरी स्कूल उन्नयन की घोषणाएं
जानकारी के मुताबिक, 15 मई 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निमोरा स्थित एक मकान में गांजा व नशीली टेबलेट रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मकान में दबिश दी, जहां दो व्यक्ति सागर भारती (26 वर्ष) निवासी ग्राम निमोरा एवं ज्ञानेश्वर उर्फ विनय जोशी (20 वर्ष) निवासी ग्राम परसठ्ठी को मौके पर पकड़ा गया।




