गरियाबंद। कोर्ट कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं…जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं…मामला मूढ़गेलमाल के माहुलपारा का हैं…24 अप्रैल 2025 को ज़मीन कब्जा से संबंधित न्यायालयीन कार्यवाही के तहत मौके पर पहुचे थे…
कब्जा दिलाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई…जिसके बाद ग्रामीणों ने कर्मचारी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. और उनके पास मौजूद दस्तावेज को फाड़ने की कोशिश की. मारपीट से कर्मी के शरीर में कई चोटें आई हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी मेघनाथ यादव, चूलेश्वर यादव, दिलेश्वरी यादव, चयमनी यादव, गौमनी यादव, खमयबाई यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है…




