Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात

    August 2, 2026

    जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण

    August 2, 2026

    पुणे में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार रोड शो, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात
    • जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण
    • पुणे में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार रोड शो, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा
    • भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्तियां अटैच; शेयर-म्यूचुअल फंड भी शामिल
    • शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री विष्णु साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
    • खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम
    • नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महिला टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला: प्रधान पाठक गिरफ्तार, स्कूल में दहशत का माहौल

    महिला टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला: प्रधान पाठक गिरफ्तार, स्कूल में दहशत का माहौल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 2, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    महिला टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला
    महिला टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी स्थित एक मिडिल स्कूल में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू को महिला टॉयलेट में मोबाइल फोन छिपाकर वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से स्कूल में दहशत और गहरा आक्रोश फैल गया है।

    घटना का खुलासा 1 जुलाई को तब हुआ, जब एक महिला शिक्षक ने टॉयलेट में एक चालू मोबाइल फोन देखा, जिसमें वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। इसकी सूचना तुरंत अन्य स्कूल स्टाफ को दी गई, जिसके बाद पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, और सभी महिला शिक्षकों तथा स्टाफ ने तिल्दा नेवरा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

    Read Also-  महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी, फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी भूपेंद्र साहू बीते दो महीनों से लगातार इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह वीडियो को एक अन्य मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर कर देखा करता था।

    आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66D, 77 और भारतीय दंड संहिता की धारा 354C के तहत मामला दर्ज किया गया है फिलहाल आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिसमें से सभी वीडियो डिलीट मिले हैं। मोबाइल को साइबर सेल भेजा गया है, जहां से डिलीट किए गए डेटा को दुबारा निकालने की कोशिश की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime news raipur raipur crime news raipur crime news cg raipur news crime
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.