CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जल जीवन मिशन के तहत 2025 तक केंद्रांश के रूप में प्राप्त राशि की जानकारी मांगी। भाजपा विधायक द्वारा केंद्रांश से कम राशि प्राप्त होने का आरोप पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए जाने पर डॉ. महंत ने पलटवार करते हुए कहा, “कब तक पिछली सरकार का नाम लेकर बचते रहेंगे?”
Read Also- तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को कुचला, पर दो की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर
CG Assembly Budget Session: इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब दिया कि 2024-25 के फरवरी माह तक जल जीवन मिशन के तहत 191.59 करोड़ रुपए केंद्रांश के रूप में प्राप्त हुए हैं, और राज्यांश के रूप में 187.12 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार ने जल जीवन मिशन की अवधि को 2028 तक बढ़ा दिया है और इस मिशन का काम 50-60% तक पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 29126 योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं, 41,000 से अधिक टैंक बनाए गए हैं, और 5908 टंकियों का निर्माण हुआ है, हालांकि पेयजल आपूर्ति अभी शुरू नहीं हुई है।
Read Also- हाईकोर्ट का आदेश: 2621 डीएलएड धारकों को मिलेगी नौकरी, एक अप्रैल से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
CG Assembly Budget Session: डॉ. महंत ने सवाल किया, “क्या काम होने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ?” उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भुगतान सतत् प्रक्रिया है और राशि की उपलब्धता के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इस पर डॉ. महंत ने कहा, “पैसे नहीं मिलने के कारण ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं। ठेकेदारों के काम नहीं करने के कारण काम धीमा हो गया है, और इसलिए केंद्र सरकार राशि नहीं दे रही है।”
Read Also- छग विधानसभा के 13वें दिन की कार्यवाही शुरू, देखिए सीधा प्रसारण..
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह स्थिति पुराने सरकार के कार्यों का परिणाम है, और जब आपकी सरकार थी तो आप निर्देश दे सकते थे। इस पर डॉ. महंत ने कहा, “कब तक आप यह कहकर बचेंगे कि यह पुराने सरकार का काम है? आप जांच करवा सकते हैं, जांच करवा लीजिए।” इस पर धर्मजीत सिंह ने कहा, “जांच की मांग करते हैं, लेकिन फिर वही ईडी और सीबीआई के बारे में जुलूस निकालते हैं।”




