Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट का आदेश: 2621 डीएलएड धारकों को मिलेगी नौकरी, एक अप्रैल से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

    हाईकोर्ट का आदेश: 2621 डीएलएड धारकों को मिलेगी नौकरी, एक अप्रैल से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 17, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    प्रोफेसरों की डायरेक्ट भर्ती खत्म, हाईकोर्ट का आदेश- प्रमोशन से ही भरे जाएंगे पद

    CG Bilaspur Latest News: छत्तीसगढ़ के डीएलएड डिप्लोमाधारक सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से पहले पूरी कर ली जाएगी। हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

    हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस अरविंद वर्मा ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को 1 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश भी दिया है। ध्यान रहे कि छत्तीसगढ़ में प्राइमरी स्कूलों में डीएलएड शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले से नियुक्त बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने डीएलएड डिप्लोमाधारक शिक्षकों की नियुक्ति का निर्देश दिया था।

    Read Also-    CG Assembly Budget Session: छग विधानसभा के 13वें दिन की कार्यवाही शुरू, देखिए सीधा प्रसारण..

    कल जारी हो सकती है पूरी लिस्ट
    CG Bilaspur Latest News:  बीएड के आधार पर चयनित सहायक शिक्षकों की सेवाएं पिछले दिनों समाप्त की गई। इनके हटने के बाद जिन स्कूलों में पद खाली हैं, वहीं डीएलएड वालों की भर्ती होगी। इसके लिए 18 मार्च को शाला आबंटन की लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट के अनुसार अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 19 से 26 मार्च तक होगा। यह प्रक्रिया संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) आफिस में आयोजित की जाएगी।

    शासन का तर्क स्वीकार नहीं
    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यदि राज्य  सरकार समय पर आदेश का पालन नहीं करती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर राज्य सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 900 पद रिक्त हैं। कोर्ट ने शासन से रिक्त पदों की पूरी जानकारी के साथ रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

    Read Also-    छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें, बढ़ेगा राज्य का राजस्व

    जिले में जितनी सेवाएं समाप्त, उतनी नियुक्ति
    CG Bilaspur Latest News:  इसमें शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में शामिल हुए कुल 2621 डीएलएड अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय से सूचना जारी की गई है। पहले शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग होती थी। यानी जिन अभ्यार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट रहता था, वे स्कूल का विकल्प भरते थे। फिर स्कूल का विकल्प भरते थे। फिर इस लिस्ट के अनुसार स्कूलों का आबंटन होता था। लेकिन इस बार ऑनलाइन काउंसिलिंग नहीं हो रही है। जानकारी के मुताबिक जिन जिलों में जितनी संख्या में जिस संवर्ग यानी अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त की गई है, उस जिले में उतनी ही संख्या में संवर्ग वार डीएलएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.