CG Bilaspur Latest News: बिलासपुर में शुक्रवार दोपहर घुरू क्षेत्र की सरकारी जमीन के बेजा कब्जा पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान 10 मकान ढहाए गए और 8 बाड़ियों की फेंसिंग हटाई गई। वहीं निगम की बुलडोजरी कार्रवाई बेजा कब्जाधारियों की मांग पर हफ्ते भर के लिए रोक दी गई है। नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर सुरेश शर्मा ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि बारिश के मद्देनजर 20 मकानों के बेजा कब्जा हटाने के लिए हफ्ते भर की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी बेजा कब्जा नहीं हटा तो निगम अमला उसे हटा देगा।
Read Also- छग की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में किया जाएगा संशोधन, जानें और किन फैसलों पर लगी मुहर
कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई
CG Bilaspur Latest News: शासन की योजनाओं के लिए चिन्हित सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा हटाने के निर्देश कलेक्टर अवनीश शरण ने दिए हैं। 14 जुलाई को घुरू क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गोकुल नगर की जमीन पर बेजा कब्जा की शिकायत सामने आई थी। गोकुल नगर बसाने के लिए शासन से निगम को 66 एकड़ भूमि आबंटित की गई है, जिसमें से 30 एकड़ पर कब्जा कर लोगों ने मकान और बाड़ियां बना रखी है।
Read Also- CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM शर्मा ने नक्सली हमले में शहीद भरत साहू को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसमूह
गरीबों के मकान और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनेगा
CG Bilaspur Latest News: निगम प्रशासन के मुताबिक, घुरू की 30 एकड़ भूमि में क्रमश: गोकुल नगर विस्तार, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत गरीबों के आवास का निर्माण किया जाएगा। बेजा कब्जा के चलते निर्माण कार्य अवरुद्ध था। कलेक्टर के निरीक्षण दौरे के बाद बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।

कारीछापर की 76 एकड़ जमीन पर 20 साल से कब्जा
बिलासपुर में दानदाता पं देवकीनंदन दीक्षित ने अपनी सारी संपत्ति निगम को दान कर दी थी, जिसमें आज स्कूल, अस्पताल और नगर निगम के दफ्तर आबाद हैं। इन्हीं में से 76 एकड़ खेती जमीन कारीछापर में हैं, जिस पर 20 सालों से भी अधिक समय से 30 किसानों ने कब्जा कर रखा है।
ये लोग वहां खेती बाड़ी कर रहे हैं और उल्टे निगम के खिलाफ केस कर रखा है। नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि कारीछापर की जमीन का मामला हाईकोर्ट के विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश के बाद बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।




