CG Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जबकि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Read Also- दो सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
CG Board Exam: मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा को केवल ज्ञान और परिश्रम की परख नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की परीक्षा भी मानें। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा देना जरूरी है, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं।
Read Also- 13 हजार रुपये में नीलाम हुआ एक नींबू, जानें क्यों हो गया इतना खास
CG Board Exam: मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे। साथ ही, मुख्यमंत्री साय ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने की बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंजिल। सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।”




