ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोविड-19 के टेस्ट बढ़ाने के निर्देश के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में जबरदस्त उछाल आया है। कल राज्यभर से 264 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक रायपुर से संक्रमित सामने आये है। इसके एक दिन पहले रायपुर में कोरोना के एक भी मरीजों की पुष्टि नहीं हुई थी।
कल प्रदेश भर में 4158 सैम्पलों के जांच किये गए थे। इसमें 24 जिलों से संक्रमित निकलकर सामने आये है। इसमें गरियाबंद से 01, रायगढ़ से 02, “एवं बीजापुर, मुंगेली, कोरिया बलरामपुर से 03-03, दंतेवाड़ा एवं गौरेला- पेंडा मरवाही से 04, कबीरधाम से 06, बेमेतरा एवं जांजगीर-चांपा से 07-07, बालोद एवं कोरबा से 08-08, नारायणपुर से 09, कांकेर से 10, महासमुंद एवं धमतरी से 12-12, बलौदाबाजार से 13, दुर्ग से 14, सूरजपुर एवं बिलासपुर से 17-17, सरगुजा से 21, राजनांदगांव से 26 और रायपुर से 54 मरीज शामिल है।
वर्तमान में राज्य के अंदर 727 कोरोना के सक्रीय मरीज है। कल 48 लोग को पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा राज्य में कल किसी भी की संक्रमण से मौत नहीं हुई है।




