धर्मेन्द्र यादव
CG Dhamtari News: धमतरी जिले का प्रतिष्ठित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली नगरी अपनी खराब हालत को लेकर चर्चा में है। यह विद्यालय पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान रखता है और पिछले वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं की 100 प्रतिशत परिणाम रहा है।
Read Also- जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग हुए बीमार, एक नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप
CG Dhamtari News: हालांकि, इस प्रतिष्ठित विद्यालय की इमारत का निर्माण काफी समय पहले हुआ था और अब इस विशाल भवन की छत में कई जगहों पर पानी टपकने लगा है। साथ ही, छत की प्लास्टर भी खराब होने लगी है और कहीं-कहीं टूटकर गिर रही है।
Read Also- दुष्कर्म मामले में आरोपी पति का साथ दे रही थी महिला वकील, पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG Dhamtari News: शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 को सुबह लगभग 11 बजे जब इतिहास के प्रोफेसर डी.एन. साहू कक्षा 12वीं कला में पढ़ा रहे थे, तभी कक्षा की छत पर लगा एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। छात्राएं डर और चिंता में कक्षाओं में बैठने को मजबूर हैं।
Read Also- पहले बाप, फिर दोनों बेटे उतरे…तीनों की मौत, कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की गई जान
प्राचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष, शिक्षक कक्षाएं और कक्षा 9वीं से 12वीं तक सभी कक्षाओं की हालत खराब है। विगत दो वर्षों से विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि तत्काल इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकता है।




