Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Fraud News: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 43 लाख 55 हजार रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    CG Fraud News: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 43 लाख 55 हजार रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 4, 2024 Uncategorized No Comments4 Mins Read

    CG Fraud News: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी के तीन मामलों में 43 लाख 55 हजार रुपए की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी उत्तमचंद खांडेकर को गोंदिया महाराष्ट्र से बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस ठग के खिलाफ बालोद थाने में दो व गुरुर थाने में ठगी का एक मामला दर्ज है।

    Read Also- आनलाइन केवाइसी के नाम पर मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर से 6 लाख की ठगी

    गोंदिया व नागपुर भेजा गया था 2 विशेष टीम
    CG Fraud News: आरोपी को पकडऩे के लिए एसपी एसआर भगत ने प्रधान आरक्षक भगवान सिंह ध्रुव व हरीशचंद्र सिन्हा के नेतृत्व में 2 विशेष टीम बनाकर गिरफ्तार करने गोंदिया व नागपुर भेजा गया था। फरार आरोपी उत्तमचंद खांडेकर को उसके मूल पता को छोड़कर दूसरे जगह रहने की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गोंदिया से पकड़कर थाना बालोद लाया। वहीं इससे पहले भी इसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है।

    केस 1 : स्टेशन मास्टर की नौकरी लगाने दिया प्रलोभन
    CG Fraud News: ठगी का पहला मामला प्रार्थी घनश्याम ढीमर पिता स्व. विष्णुराम ढीमर उम्र 39 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी का है। थाने में दर्ज प्रकरण के मुताबिक आरोपी डुलेश कुमार साहू ने प्रार्थी से जान पहचान होने पर उसे रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर के पद पर नौकरी लगाने का प्रलोभन दिया, जिसके बाद आरोपी ने अपने मित्र उत्तम खांडेकर व अंकुश मिश्रा से परिचय कराया। दोनों आरोपी ने खुद को रेलवे विभाग का उच्च अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि उनका रेलवे के बड़े-बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है। वह पहले भी कई लोगों को नौकरी पर लगा चुके हैं। यह कहकर आरोपी ने 11 लाख 8 हजार रुपए लेकर अभी तक नौकरी नहीं लगवाई और न ही पैसा वापस किया। पैसा मांगने पर आज दूंगा, कल दूंगा कहकर रकम वापस नहीं की।

    Read Also- साय सरकार की सौगात की बड़ी सौगात, जारी किया 535 चिकित्सा अधिकारियों का पदस्थापना आदेश…

    केस 2 : खुद को रेलवे में उच्च अधिकारी बताया
    CG Fraud News: प्रार्थी धर्मेंद्र साहू पिता देव कुमार साहू उम्र 29 वर्ष निवासी खेरथाडीह बालोद को भी आरोपी डुलेश कुमार साहू ने जान-पहचान होने पर रेलवे विभाग में टिकट कलेक्टर के पद पर नौकरी लगाने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने अपने मित्र उत्तम खांडेकर से परिचित कराया। उत्तम खांडेकर ने खुद को रेलवे में उच्च अधिकारी होना बताया और कहा कि इससे पहले वह कई लोगों की नौकरी लगा चुका है। यह कहकर आरोपी ने प्रार्थी से 8 लाख 45 हजार रुपए लेकर अभी तक नौकरी नहीं लगवाई न ही पैसा वापस किया। पैसा मांगने पर आज दूंगा कल दूंगा कहकर रकम वापस नहीं की।

    Read Also- छत्तीसगढ़ में अगले घंटों में इन 22 जिलों में जमकर बसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

    केस-3 : नौकरी लगाने के नाम पर 24 लाख रुपए की ठगी
    थाना गुरुर में धारा 420, 467, 468, 34 का मामला इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज है। यहां प्रार्थी हरिओम साहू ग्राम दुपचेरा व अक्षय कुमार साहू ग्राम खुदनी थाना गुरुर को रेलवे में नौकरी लगाने के पर 24 लाख रुपए की ठगी की थी।

    ठगी के हैं ये तीनों आरोपी
    वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी उत्तमचंद खांडेकर पिता मोहन खांडेकर उम्र 53 वर्ष साकिन ग्राम तांडा पोस्ट तांडा थाना गोंदिया ग्रामीण जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)।

    पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
    डुलेश कुमार साहू पिता स्व. रामप्रसाद उम्र 46 साल ग्राम भोथली थाना सनौद, अंकुश मिश्रा पिता रामराज उम्र 37 साल साकिन प्लॉट नंबर 76 बालाजी नगर एक्सटेशन भगवान नगर नागपुर रजानंद मंदिर के पास अंजनी नागपुर(महाराष्ट्र)। ठगी के मामले को सुलझाने में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पांडेय, प्रधान आरक्षक भगवान सिंह धुव्र, हरीषचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, वेदप्रकाश भुआर्य, सायबर सेल बालोद से आरक्षक मिथलेश यादव, राहुल मनहरे एवं आकाश दुबे का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस की अपील ठगों से रहे सावधान
    पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने कहा कि नौकरी लगाने के नाम पर लालच के ऐसे बहकावे में ना आएं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करें, मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी। अगर कोई नौकरी लगाने की बात कहे या फिर राशि की मांग करें तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Cg fraud News cyber fraud Fraud railway fraud in raipur railway fraud news in chhattisgarh railway fraud news in chhattisgarh case raipur fraud news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Сравнение 20 лучших брокеров Форекс Список и отзывы 2024 г

    Экономический календарь: все события TradingView

    telegram adult chat Join 60+ Best Adult Groups Now ✓➔

    छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई, गुटखा व्यापारी पर 317 करोड़ का लगाया जुर्माना

    रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

    पैसों के विवाद में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, खुद को भी किया घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.