Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रायपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है। वहीं अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने रेड ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में अति से अतिभारी बारिश का अनुमान जताया है। इनमें कोरिया, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के लिए रेड अलर्ट और सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, व कोरबा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read Also- साय सरकार की सौगात की बड़ी सौगात, जारी किया 535 चिकित्सा अधिकारियों का पदस्थापना आदेश…
रायपुर में घरों में घुसा पानी
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: बीती देर रात से हो रही झमाझम बारिश से रायपुर शहर की रफ्तार थम गई। बारिश से शहर के कई कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर शहर के आध से ज्यादा अंडरब्रिज में पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में भरी तकलीफों का सामना करना पड़ा। गनीमत रहा कि कहीं कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इधर खारुन नदी का पानी भी खतरे के निशान से उपर बह रहा है।
मौसम विभाग ने कही ये बात
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में चक्रवात के असर से भारी वर्षा हो रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। इस कारण जिले के कई स्थानों पर बारिश भी हुई। शनिवार को भी आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ के DGP बने रहेंगे अशोक जुनेजा, फरवरी 2025 तक मिला एक्सटेंशन
यहां यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रायुपर, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, खैरागढ़, महासमुंद, सक्ती, जांजगीर, सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुंगेली जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

देखिए कहां कितनी हुई बारिश
1 जून से अब तक राज्य में 634.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 3 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर में सर्वाधिक 1482.6 मिमी और सरगुजा में सबसे कम 288.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। इधर सूरजपुर में 470.8 मिमी, बलरामपुर में 745.7 मिमी, जशपुर में 474.5 मिमी, कोरिया में 498.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 477.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
Read Also- भारत के लिए बड़ा दिन, लक्ष्य सेन समेत ये एथलीट पक्के कर सकते हैं मेडल, देखें पूरा शेड्यूल
इसी प्रकार, रायपुर में 552.4 मिमी, बलौदाबाजार में 695.5 मिमी, गरियाबंद में 633.3 मिमी, महासमुंद में 477.9 मिमी, धमतरी में 654.3 मिमी, बिलासपुर में 574.4 मिमी, मुंगेली में 631.9 मिमी, रायगढ़ में 510.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 292.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 555.6 मिमी, सक्ती 466.0 कोरबा में 745.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 549.4 मिमी, दुर्ग में 410.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
कबीरधाम जिले में 500.5 मिमी, राजनांदगांव में 706.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 831.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 487.4 मिमी, बालोद में 774.5 मिमी, बेमेतरा में 389.6 मिमी, बस्तर में 730.3 मिमी, कोण्डागांव में 724.0 मिमी, कांकेर में 938.0 मिमी, नारायणपुर में 819.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 869.1 मिमी और सुकमा जिले में 991.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।




