Paris Olympics 2024, India Schedule 4 August: इन दिनों पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर माहौल बना हुआ है. पेरिस में चल रहे खेलों के इस महाकुंभ में दुनिया भर के 200 से ज्यादा देशों के एथलीट जलवा दिखाने आए हैं. इन गेम्स के 9वें दिन भारतीय एथलीट मेडल पक्का करने की कोशिश में होंगे. आज का दिन भारत के लिए बड़ा रहने वाला है, क्योंकि बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबले में दिखाई देंगे.
Read Also : CG Bijapur Big News : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 माओवादी गिरफ्तार
पुरुष हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैदान में होगी. वहीं . लवलीना बोरगोहेन को बॉक्सिंग में क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी. आइए जानते हैं कि 4 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल…
हॉकी मैच से शुरुआत होगी 9वें दिन भारत के लिए सबसे पहले एक्शन में हॉकी टीम होगी, जो ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में 52 साल बाद हराकर इतिहास रच चुकी है. आज उसे क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ना है. यह मैच दोपहर 1.30 बजे से होगा, जिसमें टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान में होगी.
Read Also : CG Big Breaking News : जिला शिक्षा अधिकारी के घर से लाखों कैश और जेवरात जब्त, ACB रेड पर अपडेट
लक्ष्य सेन मेडल पक्का करने उतरेंगे
बैडमिंटन में लक्ष्य सेन मेडल पक्का कर सकते हैं. उन्हें पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल में उन्हें डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन से भिड़ना है. यह मैच लक्ष्य सेन के लिए अग्निपरीक्षा है, क्योंकि विरोधी खिलाड़ी मजबूत है. एक्सलसन विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि लक्ष्य 19वें पायदान पर हैं. अगर लक्ष्य यह मैच जीत जाते हैं तो वो फाइनल में एंट्री करेंगे, जिससे एक मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य सेन का मैच दोपहर 2.20 बजे से खेला जाएगा.
Read Also : DGP Ashok Juneja News: छत्तीसगढ़ के DGP बने रहेंगे अशोक जुनेजा, फरवरी 2025 तक मिला एक्सटेंशन
बॉक्सिंग में लवलीना कर सकती हैं कमाल
बॉक्सिंग में भारत के लिए लवलीना बोरगोहेन कमाल कर सकती हैं, वो इस खेल में भारत की आखिरी उम्मीद हैं. आज उन्हें क्वार्टर फाइनल में चीन की लि कियान से भिड़ना है. यह मैच अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि लि कियान टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर और रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं. अगर लवलीना यह मैच जीत गईं तो सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. ऐसा होने से एक मेडल पक्का हो जाएगा.
शूटिंग में मेडल की उम्मीदभारत ने अब तक जो तीन ब्रॉन्ज जीते हैं वो शूटिंग में ही आए हैं. आज भी इस खेल में देश के लिए शूटर कमाल कर सकते हैं. 4 अगस्त को महिला शूटिंग के स्कीट इवेंट का दूसरा दिन है. जिसमें भारत की तरफ से राइजा ढिल्लन और माहेश्वरी चौहान हिस्सा ले रही हैं. पहले दिन के बाद माहेश्वरी 8वें जबकि राइजा 25वें स्थान पर हैं. अभी क्वालिफिकेशन के लिए और 2 राउंड बाकी हैं, जो 1 बजे से होंगे. अगर इसमें दोनों शूटर ने टॉप 6 में एंट्री कर ली तो फिर शाम को ही 7 बजे से फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें भारत मेडल जीत सकता है.
Read Also : राजधानी में मंत्रिमंडल समिति की बैठक: सत्ता-संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन, साव बोले- 15 अगस्त को चलाया जाएगा “हर घर तिरंगा” अभियान
4 अगस्त को भारत के अन्य सभी मैचदोपहर 12.30 से पुरुष शूटिंग 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट का स्टेज मुकाबला होगा, इसमें अनीश भंवाला और विजयवीर सिद्धू हिस्सा दम दिखाएंगे.आज गोल्फ के चौथे राउंड में शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर नजर आने वाले हैं.
Read Also : CG Raigarh Breaking : जिला अस्पताल से रेप का आरोपी फरार, मचा हड़कंप, खोजबीन जारी
एथलेटिक्स के महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में पारुल चौधरी क्वालिफिकेशन के लिए दौड़ लगाती नजर आएंगी.पुरुष लॉन्ग जम्प में जेस्विन एल्ड्रिन हिस्सा ले रहे हैं. नौकायन में विष्णु सरवनन और नेथरा कुमानन 7वें और 8वें दावेदारी पेश करेंगे.




