CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में सुकमा से मानसून की एंट्री हो गई है। अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया किया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने के का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
Read Also- सामने आयी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, प्रसूता को अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर और नर्स, फर्श पर जन्मा बच्चा
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
CG Monsoon Update : पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर बीजापुर में 50 मिलीमीटर, कोंडागांव में 17.4 और नारायणपुर में16.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बलौदाबाजार, दरभा और गुरुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
Read Also- कांग्रेस नेता विकास तिवारी समेत NSUI कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ FIR, जानिए पूरा मामला
इन जिलों में आज बारिश के आसार
CG Monsoon Update : मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह बारिश के आसार हैं। कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।




