Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Morning Breaking: सीएम साय का खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दौरा, युवा कांग्रेस की मशाल रैली, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    CG Morning Breaking: सीएम साय का खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दौरा, युवा कांग्रेस की मशाल रैली, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Morning Breaking: सीएम साय का खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दौरा, युवा कांग्रेस की मशाल रैली

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रमों में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण, तथा जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। दौरे के बाद वे रायपुर लौटकर भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

    राजधानी में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज
    राजधानी रायपुर में आज शाम 4 बजे भाजपा की तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक भवन से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यात्रा की अगुवाई करेंगे। यात्रा तेलीबांधा मरीन ड्राइव में समाप्त होगी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद, विधायक, पूर्व सैनिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन शामिल होंगे। 1500 मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा।

    Read Also-  वित्त मंत्री के सरकारी बंगले पर 13 करोड़ नहीं, सिर्फ 13 लाख रुपए का हुआ खर्च: वायरल झूठी और भ्रामक खबर की पोल खुली, जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेज

    युवा कांग्रेस की मशाल रैली
    छग युवा कांग्रेस आज “लोकतंत्र बचाओ, वोट चोरी रोको” के तहत मशाल रैली निकालेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में यह रैली रात 8 बजे राजीव गांधी चौक से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक जाएगी। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल ड्रेस रिहर्सल
    रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में आज सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल ड्रेस रिहर्सल हुई। परेड में ओडिशा पुलिस सहित 16 टुकड़ियां और अश्वरोही दल की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। मुख्य समारोह 15 अगस्त को होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। परेड का नेतृत्व आईपीएस ईशु अग्रवाल करेंगे। महिला बैग पाइपर बैंड पहली बार प्रस्तुति देगा।

    Read Also-  मस्जिदों में तिरंगा फहराने के वक्फ बोर्ड आदेश पर कांग्रेस का तीखा हमला, दीपक बैज ने बताया BJP का नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा

    महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत
    15 अगस्त से बस्तर संभाग में महतारी वंदन योजना के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के फार्म फिर से भरे जाएंगे। आवेदन 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए विभाग को निर्देश दिए थे।

    गहोई यूथ ग्रुप का यातायात पुलिस को सहयोग
    रायपुर में गहोई यूथ ग्रुप ने यातायात पुलिस की पहल में सहयोग करते हुए सड़कों पर बैठी गायों के लिए रेडियम बेल्ट उपलब्ध कराए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ समाजसेवी सदस्य मौजूद रहे।

    Read Also-  सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- तैयार रहें, हम आपसे वोटर्स से जुड़े तथ्यों और आंकड़ों पर सवाल करेंगे

    शहर में आज के कार्यक्रम

    • जनरेटिव एआई वर्कशॉप – अंतरराष्ट्रीय वक्ता श्रेय बजाज के मार्गदर्शन में, होटल शैमरॉक ग्रीन्स, दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक।
    • हर घर तिरंगा विशेष वार्ता – आकाशवाणी रायपुर के युववाणी कार्यक्रम में शाम 5:10 से 6 बजे तक प्रसारण। वक्ता: लक्ष्मीनारायण लाहोटी, रविंद्र सिंह, हर्षिका ध्रुव, ममता सोनी। प्रस्तुति: सुमिता राय बर्मन।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.