Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मस्जिदों में तिरंगा फहराने के वक्फ बोर्ड आदेश पर कांग्रेस का तीखा हमला, दीपक बैज ने बताया BJP का नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा

    मस्जिदों में तिरंगा फहराने के वक्फ बोर्ड आदेश पर कांग्रेस का तीखा हमला, दीपक बैज ने बताया BJP का नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    मस्जिदों में तिरंगा फहराने के वक्फ बोर्ड आदेश पर कांग्रेस का तीखा हमला

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मस्जिदों में तिरंगा फहराने को लेकर वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश को भाजपा का नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि, देश के किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या गिरजाघर में अब तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है, तो फिर इस तरह का फरमान क्यों जारी किया गया? बैज ने स्पष्ट किया कि झंडा फहराने का अधिकार हर नागरिक को स्वतंत्र रूप से है और इसे किसी भी राजनीतिक एजेंडा के तहत नहीं बांधा जाना चाहिए।

    बैज ने भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस अभियान के नाम पर नए-नए हथकंडे अपना रही है। उनका सवाल था कि क्या देश की जनता को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अधिकार नहीं है? भाजपा क्यों तिरंगा बाँट रही है? यह सब भाजपा का राजनीतिक प्रोपेगेंडा है, जिससे वह अपने लिए राजनीतिक लाभ जुटाना चाहती है।

    उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आरएसएस मुख्यालय में पिछले 52 वर्षों तक झंडा नहीं फहराया गया, फिर भी वे देशभक्ति का पाठ पढ़ाते रहे। अब भाजपा इन वर्षों के ‘प्रायश्चित’ के रूप में इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में फर्जी वोटर विवाद पर सियासी घमासान, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

    वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष का बयान
    दीपक बैज ने भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी का मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के नाम पर चार-चार बूथों में फर्जी वोटर कार्ड बनाए गए हैं, और एक ही घर में 80 वोटर होने जैसी घटनाएं चुनाव प्रक्रिया की शुचिता पर सवाल उठाती हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है और कांग्रेस इसे लंबे समय से लड़ रही है।

    बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इस तरह की गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में चुनाव आयोग और भाजपा के गठजोड़ को कांग्रेस ने सामने लाया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर कई राज्यों में चुनाव अपने अनुसार करवा रही है। बैज ने कहा कि एक राज्य में कांग्रेस जीत जाती है, बाकी राज्यों में भाजपा सत्ता पर काबिज हो जाती है, जो एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

    Read Also-  राजधानी में 15 लाख रुपये की लूट की शिकायत निकली फर्जी, कारोबारी चिराग जैन के खिलाफ FIR दर्ज

    चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए
    बैज ने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि इन आरोपों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से नहीं बल्कि भाजपा की तरफ से जवाब आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है, जबकि चुनावी गड़बड़ियों पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रही।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political cg political news cg politics news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.