Sai Cabinet Meeting Today: छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे से शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
Read Also- चलती ट्रेन के नीचे आया युवक, दो भागों में बंटा शरीर, स्टेशन पर मचा हड़कंप
Sai Cabinet Meeting Today: पिछली कैबिनेट बैठक बजट से एक दिन पहले हुई थी, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। इस बैठक में अंग्रेजी शराब पर लगने वाला 9.5% आबकारी शुल्क खत्म करने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही, साल 2025-26 की आबकारी नीति को साल 2024-25 की तरह बनाए रखने का फैसला किया गया था।
Read Also- चुभती जलती गर्मी का मौसम आया……मार्च में ही उछलने लगा पारा, राजनांदगांव में 38 के पार तापमान
Sai Cabinet Meeting Today: इसके अतिरिक्त, सरकार ने सरकारी परिसरों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लोक परिसर (बेदखली) संशोधन विधेयक-2025 को भी मंजूरी दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित मामलों के तेजी से निपटारे के लिए एक नया सदस्य पद सृजित किया गया है।




