Big accident in iron factory : मुंगेली के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक गंभीर हादसा सामने आया है। लोहा बनाने वाली इस फैक्ट्री की चिमनी गिरने से लगभग आधा दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद, एक मजदूर को घायल अवस्था में निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
Big accident in iron factory : स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाते हुए अतिरिक्त टीमों को भी भेजा है ताकि दबे हुए मजदूरों को शीघ्रता से निकाला जा सके। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, और आगे की जानकारी मिलते ही जनता को सूचित किया जाएगा।
देखिए वीडियो –
CG NEWS: लोहा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी pic.twitter.com/5OTEL6Fy02
— khabarwaad (@khabarwaad) January 9, 2025




