KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इस दिन केवल एक लोकसभा सीट बस्तर के लिए मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही वहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। पहले दिन बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया।
30 मार्च तक नामांकन वापसी
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार 27 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।




