Latest Korba News: कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों के शराब के नशे में होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में पाली पंचायत के नुनेरा ग्राम में एक पुलिसकर्मी को नशे की हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: आखिरी चरण के लिए 50 ब्लॉकों में मतदान जारी, अब तक इतने प्रतिशत हुआ वोटिंग
Latest Korba News: मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी दादू मईयर, जो कुसमुंडा थाना में तैनात हैं, चुनाव ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाए गए। जब वह एक प्रत्याशी के घर के पास पहुंचे, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर पुलिसकर्मी को भीड़ से बाहर निकाला।
Read Also- छत्तीसगढ़ ने राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में किया बेहतरीन प्रदर्शन, लगातार तीसरी बार दूसरे स्थान पर बनाई जगह
Latest Korba News: कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिसकर्मी का मुलायजा कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दादू मईयर को निलंबित कर रक्षित केंद्र में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि चुनाव के दौरान अनुशासन बनाए रखने के प्रति प्रशासन गंभीर है।





