CG News Toady: कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक महिला नवजात शिशु सहित बेड से गायब होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। महिला बिना बताए अस्पताल से कहीं चली गई, उसका कुछ जरूरी जांच किया जाना था। अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन महिला और शिशु नहीं मिले। जिसके बाद इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की करोड़ों रुपए की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read Also- छग के इस जिले में बेलगाम हुआ डायरिया-मलेरिया, मरीजों से भर गए CHC, अब तक हो चुकी है 5 लोगों की मौत
CG News Toady: बताया जा रहा है कि सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत आछीमार में शिशुपाल पहाड़ी कोरवा निवास करता है। उसकी 23 वर्षी पत्नी सुक्रिता बाई को प्रसव पीड़ा होने पर 17 जुलाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को महिला वार्ड में रखा गया था। दोनों का छुट्टी से पहले कुछ जरूरी जांच किया जाना था। लेकिन सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड के सुरक्षा के बीच महिला और शिशु लापता हो गए। स्वास्थ्य कर्मी जब बेड के पास पहुंचे और जच्चा बच्चा को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए।
Read Also- आज विधानसभा घेरने निकलेगी कांग्रेस, छावनी में तब्दील हुई राजधानी
CG News Toady: जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि पहाड़ी कोरवा को प्रसव के लिए अस्पताल दाखिल कर गया था। उसे महिला वार्ड में रखा गया था। जहां से बिना बताए चली गई है। मामले की सूचना प्रबंधन की ओर से दी गई है।




