Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    September 5, 2026

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    September 5, 2026

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

    CG NEWS: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 26, 2025 सरगुजा संभाग No Comments3 Mins Read
    तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
    तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

    सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरजू गांव में बुधवार देर शाम दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। खेलते-खेलते साइकिल धोने गए दोनों बच्चे अचानक फिसलकर गहरे पानी में जा गिरे। परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मिली जानकारी के अनुसार, केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का 9 वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल और पड़ोसी संजय अग्रवाल का 7 वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद शाम करीब चार बजे साइकिल लेकर खेलने के लिए निकले थे। कुछ अन्य बच्चों के साथ वे गांव से थोड़ी दूर स्थित एक तालाब तक पहुंच गए। वहां उन्होंने कीचड़ से सनी अपनी साइकिलों को साफ करने के लिए तालाब में उतार दिया।

    Read Also-  अब ऑनलाइन होगी ट्रैफिक चालान की सुनवाई, छत्तीसगढ़ के हर संभाग में खुलेंगे वर्चुअल कोर्ट

    बारिश से फिसलन, हादसे का कारण बनी
    तालाब की मेड़ पर बारिश के कारण फिसलन हो गई थी। साइकिल धोते समय आरव और अंश फिसलकर अचानक पानी में गिर पड़े। तालाब में पानी गहरा होने के कारण वे डूबने लगे। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों बेहोश हो चुके थे।

    परिजन तत्काल बच्चों को लेकर कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम किया गया।

    Read Also-  रायपुर सूटकेस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: प्रॉपर्टी के लालच में वकील दंपती ने की थी बेरहमी से हत्या

    गांव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    हादसे की खबर से गांव में मातम पसर गया है। दोनों बच्चे बचपन से साथ खेलते और पढ़ते थे। उनकी असमय मौत से न केवल परिजन, बल्कि पूरा गांव गहरे शोक में डूबा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब की मेड़ खुली है और बारिश के चलते वहां काफी फिसलन हो जाती है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।

    ग्रामीणों की मांग – तालाब की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन
    घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के चारों ओर सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, जैसे कि रेलिंग या बैरिकेडिंग, ताकि भविष्य में कोई और मासूम इस तरह की दर्दनाक घटना का शिकार न हो।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg latest news cg news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    कांकेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डिप्टी CM अरुण साव के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.