CG Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है।जीववर्धन चौहान ने कहा, “हम रायगढ़ के विकास के लिए योजनाएं बनाकर काम करेंगे।” उनकी जीत से भाजपा को स्थानीय स्तर पर एक मजबूत आधार मिला है, और वे शहर के विकास को गति देने का आश्वासन दे रहे हैं।




