CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत तखतपुर क्षेत्र में मतदान जारी है, लेकिन आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 3 पर व्यवस्थाओं की कमी और ईवीएम मशीन खराब होने से मतदाताओं में गहरी नाराजगी देखी गई। मतदान केंद्र पर पीने के पानी और छांव की व्यवस्था न होने के कारण कई मतदाता परेशान होकर वापस लौट गए।
CG Nikay Chunav: बता दें कि आदर्श मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण लगभग आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। इस दौरान मतदाताओं ने व्यवस्थाओं की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कई मतदाताओं ने बाद में आने की बात कहकर केंद्र छोड़ दिया। वहीं पानी और छांव की व्यवस्था न होने पर एसडीएम ने सीएमओ पर नाराजगी जताई है।
Read Also- साइबर अपराधियों का नया तरीका: नकली ने असली पुलिसकर्मी को किया VIDEO कॉल, डिजिटल अरेस्ट की दी धमकी और फिर…
कलेक्टर ने कहा, ईवीएम खराबी सामान्य प्रक्रिया
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि ईवीएम मशीन का खराब होना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे समय सीमा के भीतर ठीक कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसका अपना एक प्रोटोकॉल है और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर-एसपी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा-
CG Nikay Chunav: बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तखतपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए।




