CG STRICKE NEWS: छत्तीसगढ़ में सालों पुरानी मांग को लेकर पटवारी महासंघ ने एक बार फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने राजस्व पखवाड़े के काम का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया है। इससे पहले रमन सिंह और भूपेश बघेल की सरकार में भी इन्हीं मांगों को लेकर दर्जनों बार धरना-प्रदर्शन हुए। लेकिन उनके अंदर की आग को सरकार ने आश्वासन की चासनी से भिन्गों कर ठंडा कर दिया था। इसके बाद अब विष्णुदेव साय सरकार में भी आवेदन और निवेदन के बावजूद सरकार की ओर से सार्थक पहल नहीं होते देख एक बार फिर आंदोलन गर्म हो गई है।
Read Also- 3 साल से 66 डॉक्टर गायब, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिस
CG STRICKE NEWS: पटवारियों का यह अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रदेशव्यापी है। सभी जिलों में पटवारी संघ के घरना स्थलों में पंडाल लगाए गए हैं। यहां जिले भर से पटवारी जमा हुए है और सरकार से अपनी मांग पूरी करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा मालूम हो रहा है कि इस बार सरकार सिर्फ आश्वासन देकर पटवारियों के आंदोलन को ख़त्म नहीं कर पाएगी। पटवारियों के मांगों के कुछ बिन्दुओं में तो सरकार को हामी भरनी ही होगी।
Read Also- पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा- सचिवों के शासकीयकरण के लिए बहुत जल्द बनाई जाएगी कमेटी
क्या है मांग?
CG STRICKE NEWS: पटवारियों की मांग है कि उन्हें ग्रेड पे 2800 के अनुसार वेतनमान दिया जाए। उन्हें कार्यालय में इस्तेमाल होने वाले संसाधन के साथ ऑनलाइन कार्य के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं दी जाए। इसके अलावा ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली परेशानियों का सुधार, तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना समेत 32 मांगें रखी गई हैं।
Read Also- ससुर ने अपनी ही बहु को बनाया हवस का शिकार, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
राजस्व पटवारी संघ के सचिव ने बताया कि हम अपनी समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखते रहे हैं, लेकिन निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से हमें अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी देनी पड़ी । यह अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर सभी जिलाध्यक्षों की सहमति है।




