रायपुर। CG Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ 58 राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह आदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव त्रिलोचन पवार द्वारा जारी किया गया है। तबादला आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले पांच दिन तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी
CG Transfer News: इस निर्णय को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और किसी स्थान विशेष पर वर्षों से कार्यरत अधिकारियों के प्रभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से लिया गया कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि एक स्थान पर लंबे समय तक पदस्थ रहने से निष्पक्ष प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ सकती है।
Read Also- जेल विभाग में हुए तबादले, उप जेल अधीक्षक सहित 47 कर्मियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी
15 दिनों के भीतर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
CG Transfer News: सरकार ने इस तबादला आदेश के साथ यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अधिकारी इस निर्णय से असंतुष्ट है, तो वह आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी को वरिष्ठ सचिव समिति के समक्ष संयोजक एवं सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को आवेदन देना होगा। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि कर्मचारियों को नियमबद्ध तरीके से अपनी बात रखने का अवसर मिले।
देखें पूरी लिस्ट…











