CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही और कोरबा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कोरिया के (पटना) में सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। अगले 5 दिनों तक सरगुजा संभाग में बरसात हो सकती है। एक-दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 1 जून से 14 अगस्त तक प्रदेश में 804.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत से 8 प्रतिशत ज्यादा है। 7 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इनमें 2 ऐसे जिले हैं जहां अति भारी बारिश हुई है।
Read Also- स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर छत्तीसगढ़, राज्यपाल रमेन डेका समेत अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
बीजापुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
CG Weather Alert: बीजापुर में अब तक 1704.5 मिमी बरसात हुई जो औसत से 88% अधिक है। वहीं, बलरामपुर में 1054.8 मिमी बारिश हुई है जो औसत से 69 प्रतिशत अधिक है। चार जिले ऐसे है जहां औसत से कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।
Read Also- बड़े पैमाने पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों का तबादला, देखें लिस्ट…
रायपुर में ऐसा रहा मौसम
CG Weather Alert: रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। आज यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।




