CG Weather Report Today: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे बारिश से बांधों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। 14 गेट वाले धमतरी के गंगरेल डैम के सभी गेट एक-एक कर खोले गए हैं। शुक्रवार को भी आधे घंटे के लिए गेट खोले गए थे। डैम में 11 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड आ रहा है। लिहाजा धीरे-धारी पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। तटीय इलाकों को भी अलर्ट किया गया है।
CG Weather Report Today: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने 4-5 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश बालरामपुर के रघुनाथ नगर में 152.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का भी यलो अलर्ट जारी किया है।
Read Also- CM विष्णुदेव साय आज आरंग दौरे पर, विभिन्न छात्रावास एवं आश्रम भवनों का करेंगे लोकार्पण
अब तक 7 फीसदी ज्यादा बारिश
CG Weather Report Today: 1 जून से 2 अगस्त तक प्रदेश में 638.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो औसत से 7 प्रतिशत ज्यादा है। अब तक 594.6 मिलीमीटर बारिश जरूरी थी। 12 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, बीजापुर ऐसा जिला है जहां 110 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। 12 जिलों में सामान्य जबकि 9 जिलों में औसत से कम पानी गिरा है।
रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर
रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की संभावना भी जताई है। बारिश के बीच राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Read Also- हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से
रायगढ़ में पिछले 24 घंटे में 13.2 मिमी बारिश
रायगढ़ शहर में दो दिनों से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे मौसम में ठंडक है और तापमान में गिरावट देखी गई है। आज दिन में बारिश की संभावना है। जिले में अब तक 488 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 13.2 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 3 दिन से लगातार बारिश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में सुबह से कोहरा छाया है। अमरकंटक जाने वाले सभी रास्तों पर कोहरा है। इस सीजन में अब तक जिले में 529 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।




