Chaos on Yoga Day: मनेंद्रगढ़ विधायक और मोदी सरकार में जनजाति मामले की राज्य मंत्री रही रेणुका सिंह ने कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को योग विरोधी बताया है। विधायक रेणुका ने यहां तक कह दिया कि दोनों जिला अधिकारियों को जिले में रहने की जरूरत नहीं है। मतलब साफ है कि विधायक मैडम इनकी शिकायत ऊपर तक पहुंचाने की तैयारी में है।
Chaos on Yoga Day: दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिला मुख्यालयों में सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इन कार्यक्रमों ने मुख्य अतिथि की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार स्थानीय विधायक रेणुका सिंह को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी के मुख्य अतिथि बनाया गया था।
Read Also- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर में किया योग, कहा- योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है
कार्यक्रम के अनुसार; रेणुका सिंह तय समय में वहां पहुंची और योग किया। इस पूरे कार्यक्रम से कलेक्टर और एसपी नदारद रहे। फिर क्या था रेणुका सिंह का गुस्सा फूट पड़ा।
Chaos on Yoga Day: रेणुका सिंह अपने अभिभाषण के दौरान मंच में ही आगबबूला हो गई। उन्होंने कहा कि, शासन के कार्यक्रम में जरूरी नहीं की छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रहेंगे, तभी जिला प्रशासन आयेंगे। ऐसे कलेक्टर और एसपी को यहां रहने की जरूरत नहीं। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, कलेक्टर और एसपी का योग दिवस कार्यक्रम में नहीं होना योग का विरोध करने के बराबर है। कलेक्टर और एसपी का न आना अच्छी बात नहीं है।
Read Also- तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान तेज
उन्होंने कहा कि ये शासन का कार्यक्रम था। जरुरी नहीं की छत्तीसगढ़ सरकार का कोई मंत्री आए तभी कलेक्टर और एसपी उपस्थित हो। जब भी शासन की ओर से कार्यक्रम होता है उसमें चाहे विधायक ही आए वहां कलेक्टर और एसपी का रहना जरुरी है। दोनों का नहीं आना बेहद खेद का विषय है। ऐसे अधिकारियों को मनेंद्रगढ़ में रहने की जरुरत नहीं है ।




