Chhattigarh Bijapur News : बीजापुर जिले वासियों को सीमावर्ती राज्यो में आयुष्मान कार्ड से बेहतर उपचार करने के लिए निजी अस्पतालों की सूची हेतु लिंक जारी की गई है। बीजापुर जिले के कई मरीज एवं परिजन आयुष्मान कार्ड वाले अस्पतालों से अनभिज्ञ होने के कारण बहुत से परेशानियों का सामना करते हैं। ज्यादातर वारंगल, हैदराबाद, महाराष्ट्र एवं विशाखापटनम इलाज के लिए जाते हैं वे मरीज एवं उनके परिजन pmjay.gov.in पर लॉगइन कर सभी अस्पतालों की सूची देख सकते हैं। लिंक खोलने के पश्चात फाईन्ड हास्पिटल Find hospital आप्शन में जाकर सूची देख सकेंगे। वहीं टोल फ्री नंबर 14555 एवं 104 पर डायल करके आयुष्मान कार्ड वाले अस्पतालों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने दी है।




