Chhattisgarh Big News : हाल ही में कुछ भाजपा नेता रमेश बैस से मिलने उनके निवास पर पहुंचे और उनसे संगठन में सक्रिय होने का आग्रह किया। इस बातचीत से यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दे सकती है। बैस ने भी इस संबंध में कई बार कहा है कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उन्हें जो भी आदेश दिया जाएगा, वह उसे निभाएंगे।
बता दें कि रमेश बैस छत्तीसगढ़ में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में माने जाते हैं। उनकी उम्र लगभग 77 वर्ष है, और अब यह माना जा रहा है कि उन्हें मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जा सकता है। बैस ओबीसी समुदाय के प्रमुख चेहरे हैं, और विधानसभा चुनावों के दौरान भी उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी की चर्चाएं हुई थीं। पिछले वर्षों में उन्हें भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का भी दावेदार माना जाता रहा है।




