रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीबी/ईओडब्ल्यू (ACB/EOW) ने ओम साई बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को शुक्रवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 6 सितंबर तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
बताया जा रहा है कि अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों से गहरे संबंध रहे हैं। इसी कड़ी को मजबूत करने और पूरे नेटवर्क की जानकारी निकालने के लिए ईओडब्ल्यू अब दोनों से सघन पूछताछ करेगी।
गुरुवार को एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड जेल से दोनों आरोपियों को लेकर रायपुर पहुंची थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने रिमांड पर सौंपने का फैसला सुनाया।




