Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए रह सकते हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Read Also- रिहायशी इलाकों में जगलीं जानवरों का आतंक, घर पर सो रही वृद्ध महिला को उठा ले गया तेंदुआ
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि नौतपा खत्म होने के बाद से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में अब मानसून ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचा है। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।




