धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई इस योजना को मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों की सामाजिक एवं आर्थिक तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने के उद्देश्य से महतारी सदनों का निर्माण किया गया है, ताकि महिलाएँ यहाँ एकत्रित होकर सुविधापूर्ण स्थान पर मिल-जुलकर अपने कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि आज यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
Read Also- खेत से मूंगफली उखाड़ने पर पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचला, एक की हालत गंभीर, परिजनों ने पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, सचिव निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा और परिसर में मौलश्री का पौधा रोपित किया।
विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह सदन न केवल महिलाओं की तरक्की का आधार बनेगा, बल्कि पूरे प्रदेश की प्रगति में योगदान देगा।
Read Also- कक्षा 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि महतारी सदन माताओं और बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होंगे। इन सदनों में शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के प्रशिक्षण के साथ-साथ महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों में जोड़कर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।




