Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    September 5, 2026

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैंप के समीप स्थित स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह के पश्चात मुख्यमंत्री साय अपने गुजरात प्रवास के लिए इसी हैंगर से रवाना हुए।

    स्टेट हैंगर के प्रारंभ होने से अब राज्य के विशेष विमानों से वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएं अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेंगी। इस नई सुविधा के चलते एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त हो जाएगी।

    लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित यह स्टेट हैंगर वर्ष 2012 में लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। इसके नियमित परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) एवं बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियां हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं, जिसके बाद अब इसका संचालन आधिकारिक रूप से आरंभ कर दिया गया है।

    Read Also-  CG News: कुएं से मिली दो मासूम भाई-बहन की लाश, हत्या की आशंका, जांच कर रही पुलिस

    नवनिर्मित हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अब अधिक सहज और त्वरित रूप से हो सकेगा। इस व्यवस्था से एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग से कोई विशेष इंतजाम करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान और हेलीकॉप्टरों के रखरखाव एवं संचालन के लिए भी इस नए स्टेट हैंगर का उपयोग किया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर में स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी, जिससे शासन को आर्थिक लाभ के साथ-साथ बेहतर संचालन सुविधा भी मिलेगी।

    इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, माना कैंप नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, उप सचिव सूरज साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh-news update chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.