Sarangarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपराह्न 3.30 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में लगभग 137 करोड़ रुपए की लागत से जिले के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से संयुक्त जिला कार्यालय भवन और जिला चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बीपीएचयू भवन और जिला चिकित्सालय के लिए आईपीएचएल भवन निर्माण का भी भूमिपूजन किया जाएगा।
Read Also- महुआ शराब बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, अवैध शराब निर्माण स्थल पर बोला धावा
Sarangarh News : जिले में लगभग 8 करोड़ की लागत से गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण से जिले के सभी विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर संचालित होंगे, जिससे नागरिकों को सभी सेवाएं एक जगह मिल सकेंगी। जिला चिकित्सालय के निर्माण से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित सेटअप स्थापित होगा, जिससे नागरिकों को अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गोदाम निर्माण से धान खरीदी के दौरान संग्रहण कार्य में भी सुविधा प्राप्त होगी।




