Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन का फेक कैंपेन बेनकाब, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन का फेक कैंपेन बेनकाब, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन का फेक कैंपेन बेनकाब, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    नेशनल डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के राफेल फाइटर जेट को लेकर चीन द्वारा चलाए गए दुष्प्रचार अभियान का बड़ा खुलासा हुआ है। यूएस-चीन इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने पाकिस्तान के सहयोग से सोशल मीडिया पर राफेल को गिराए जाने का फर्जी नैरेटिव तैयार किया और दुनिया भर में फैलाया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो गेम ग्राफिक्स का इस्तेमाल करते हुए राफेल के मलबे की नकली तस्वीरें बनाईं, ताकि भारत की सैन्य क्षमता पर सवाल खड़े किए जा सकें और राफेल की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचे।

    J-35 को बढ़ावा देने के लिए गढ़ा झूठ
    अमेरिकी रिपोर्ट अहम खुलासा करती है कि चीन का ये ऑपरेशन केवल दुष्प्रचार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य दुनिया में अपने नए J-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को बढ़ावा देना था।

    रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन ने इंडोनेशिया पर दबाव डालकर उसे राफेल की खरीद रोकने के लिए राजी कर लिया। इससे क्षेत्र में चीन की पैठ और मजबूत हुई तथा J-35 को बाजार में जगह दिलाने की कोशिश तेज हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाकर राफेल पर उठाए गए सवाल भी तथ्यों से परे थे।

    AI के सहारे फैलाया गया दुष्प्रचार
    फ्रांसीसी खुफिया एजेंसियों ने भी ऐसे ठोस सबूत जुटाए हैं, जिनसे पता चलता है कि चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने दोस्त पाकिस्तान की मदद के लिए सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर AI-निर्मित तस्वीरों का इस्तेमाल किया।
    ये तस्वीरें इस तरह तैयार की गई थीं कि वे राफेल के दुर्घटनाग्रस्त होने की वास्तविक घटनाओं जैसी लगें।

    रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत के केवल 3 फाइटर जेट ही ऑपरेशन में क्षतिग्रस्त हुए थे और यह जरूरी नहीं कि सभी राफेल ही थे।

    Read Also-  NDA की बैठक के लिए विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार, आज राज्यपाल सो सौपेंगे इस्तीफा पत्र

    झड़प में पहली बार दिखा चीन का हथियार तंत्र
    भारत-पाकिस्तान के बीच हुई इस झड़प में पहली बार चीन के कई हथियार पाकिस्तान की ओर से इस्तेमाल किए गए। इनमें शामिल थे

    • HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम
    • PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल
    • J-10 फाइटर जेट

    इसके बावजूद, रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम न तो राफेल को रोक सका और न ही सु-30 से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइलों का पता लगा पाया।

    ऑपरेशन के बाद चीन का बड़ा ऑफर
    ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर हथियार बेचने की पेशकश की, जिसमें शामिल थे—

    • 40 J-35 फाइटर जेट
    • KJ-500 एयरक्राफ्ट
    • मिसाइल डिफेंस सिस्टम

    इसी अवधि में पाकिस्तान ने अपना रक्षा बजट 20% बढ़ाकर 9 अरब डॉलर कर दिया।

    पाकिस्तान का झूठा दावा ध्वस्त
    पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के 6 राफेल मार गिराए हैं, लेकिन अमेरिकी रिपोर्ट ने इन दावों को पूरी तरह झूठा बताया है। रिपोर्ट ने यह भी बताया कि 2024–25 में चीन और पाकिस्तान ने सैन्य सहयोग को तेज किया है, जिसमें संयुक्त अभ्यास और नौसैनिक गतिविधियाँ शामिल हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.