नेशनल डेस्क। बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग की जाएगी। इसके बाद नए मंत्रिमंडल का चयन होगा, जो 20 नवंबर को शपथ लेगा।
इसको लेकर NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। वहीं बिहार के कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार एनडीए की बैठक के लिए पटना स्थित बिहार विधानसभा पहुंचे।
दूसरी तरफ दूसरी तरफ लालू परिवार में फूट से सियासत गरमाई हुई है। Rohini Acharya को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नई सरकार के गठन और महागठबंधन की हार पर रार के बीच Bihar Politics में लगातार हलचल बनी हुई है।




