Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    July 26, 2026

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
    • 30 जुलाई को होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, प्रदेशभर में महिलाएं लगाएंगी पौधे
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पशु तस्करी में जब्त मवेशी आरोपियों को नहीं मिलेंगे वापस
    • बलौदाबाजार में कारोबारी के घर ED-IT का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 26, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

    CM Sai Cabinet Meeting Decisions: आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मंत्रिपरिषद ने उप समिति द्वारा अनुशंसित 54 राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित मामलों को न्यायालय से वापस लेने के लिए आगामी कार्यवाही करने का फैसला लिया। साथ ही, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा फ्री-होल्ड किए गए आवासीय भूखंडों के लिए व्यपवर्तन शुल्क और अर्थदंड से छूट देने का निर्णय लिया गया।

     राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए आवश्यक चना उपार्जन NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मक्का फसल तथा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत दलहन-तिलहन और रबी विपणन मौसम 2025-26 में चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए नेफेड और एनसीसीएफ को प्रोक्योरमेंट एजेंसी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।

    Read Also-  फसल काटने के दौरान किसान को मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    CM Sai Cabinet Meeting Decisions:  किसानों को नवीन उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिपरिषद ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसके तहत भारत सरकार द्वारा इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से बीजों की खरीद की जाएगी और इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को राज्य भंडार क्रय नियम 2002 में छूट प्रदान की जाएगी।

    इसके अलावा, राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पम्प स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2023 में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। परियोजना विकासकर्ताओं के लिए पहले पांच वर्षों तक हरित ऊर्जा विकास शुल्क को समाप्त कर दिया गया है, जिससे राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं और ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

    Read Also-  अब 10 दिसंबर तक बंद रहेगा केशकाल घाट, निर्माणकार्य के चलते पहले 25 नवंबर तक था, अब 15 दिन और बढ़ी अवधि, रूट हुआ डायवर्ट

    CM Sai Cabinet Meeting Decisions:  मंत्रिपरिषद ने कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं को केंद्रीकृत किए जाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ राज्य हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) से समझौता ज्ञापन (MoU) के प्रारूप को भी अनुमोदन दिया गया, जिसके तहत हुडको राज्य को आगामी 5 वर्षों में एक लाख करोड़ रुपए तक की वित्तीय सहायता और परामर्श प्रदान करेगा।

    इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्राप्त भूमि को आवासीय प्रयोजन में व्यपवर्तित करने पर व्यपवर्तन शुल्क, अर्थदंड और भू-राजस्व के पुनः निर्धारण से छूट देने का निर्णय लिया गया, जिससे हाउसिंग बोर्ड के मकान क्रेताओं को लाभ होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cabinet meeting cg cabinet meeting chhattisgarh news cm vishnu deo sai cabinet meeting sai cabinet meeting vishnu deo sai cabinet meeting
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.