रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर में रहेंगे। सुबह 9:45 बजे जगदलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। दोपहर 3:40 बजे रायपुर लौटेंगे।
रायपुर में लागू ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम
आज से राजधानी रायपुर में बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लिया फैसला। पुलिस ने कहा– नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई।
श्रम विभाग की समीक्षा बैठक
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे नवा रायपुर महानदी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा। जिलों के अधिकारी भी रहेंगे शामिल।
Read Also- आदिवासी महिला पर जुल्म: बंधक बनाकर सात दिन तक दरिंदों ने किया गैंगरेप
लोरमी में तीज पर्व
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी में तीन हजार महिलाओं के साथ मनाएंगे तीज। दोपहर 12 बजे हाईस्कूल मैदान में होगा भव्य आयोजन। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लोकगायिका गरिमा दिवाकर होंगी आकर्षण का केंद्र।
लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा
आज से विभागों के लंबित निर्माण कार्यों की होगी समीक्षा। मुख्य तकनीकी परीक्षक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठकें। सुबह से शाम तक विभिन्न विभागों की अलग-अलग बैठकें तय।
राजधानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम
- रंगमंदिर में संगीत संध्या: कमला देवी संगीत महाविद्यालय की ओर से शाम 6 बजे विशेष आयोजन। वाद्य-वृंद, नृत्य नाटिका और वरिष्ठ कलाकारों की प्रस्तुतियां।
- गणेशोत्सव प्रतियोगिताएं: महाराष्ट्र मंडल में दोपहर 12 बजे से स्कूली बच्चों के लिए सुलेख, निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता।




