CM Vishnudev Sai Today Program : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा हुआ है। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से सुबह 9:15 बजे प्रस्थान के साथ होगी, जिसके बाद वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा गड़फूलझर , बसना , जिला महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे सुबह 10:00 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान वे गहपुरुसार में आयोजित रामचंडी दिवस के कार्यक्रम में 10:30 बजे शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री गढ़फूलझर से नवा रायपुर अटल नगर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे पुलिस मुखालय हेलीपैड पर उतरेंगे। 11:15 बजे वे मंत्रालय, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां मंत्रि-परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसके बाद वे दोपहर 2:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे|
दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां शाम 5:30 बजे वे 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। अपने सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद, वे शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।




