Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सीएम योगी का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में अब अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’

    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में अब अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    सीएम योगी का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में अब अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अनिवार्य गायन का ऐलान किया है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, इसलिए इसे हर स्कूल में गाया जाना अनिवार्य किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वंदे मातरम् का विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा, यह वही लोग हैं जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती में शामिल नहीं होते, लेकिन जिन्ना को सम्मान देने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वंदे मातरम् का विरोध ही भारत के विभाजन का दुर्भाग्यपूर्ण कारण बना था।

    योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में ‘एकता कार्यक्रम’ और ‘एकता यात्राओं’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में एकता यात्रा निकाली जा रही है, जिससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश पूरे प्रदेश में फैलेगा।

    Read Also-  गढ़फुलझर : जहां पत्थरों में दर्ज है भयना राजवंश का गौरवशाली अतीत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई। उन्होंने कहा कि “आज से एकता कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं ताकि आने वाली पीढ़ी यह समझ सके कि भारत की ताकत उसकी विविधता और एकता में निहित है।”

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एकता और अखंडता को कमजोर करने वाली ताकतों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी, ताकि फिर से कोई जिन्ना पैदा न हो सके।

    सीएम ने कहा कि पूरा देश आज भारत माता के महान सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती गर्व के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सेनानियों को सम्मान देने की पहल अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे और आगे बढ़ाया है।

    उन्होंने गुजरात में बने सरदार सरोवर डैम और केवड़िया में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्मारक भारत की एकता और शक्ति का प्रतीक है। सरदार पटेल ने भारत की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उसी भावना का प्रतीक है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    today uttar pradesh news uttar pradesh ki news uttar pradesh live news uttar pradesh news uttar pradesh news live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.