Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था

    September 9, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    September 9, 2026

    जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    • जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मध्यप्रदेश में ठंड का सितम तेज़, कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

    मध्यप्रदेश में ठंड का सितम तेज़, कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 19, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read
    सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

    भोपाल। मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। मंगलवार-बुधवार की रात कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे फिसल गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड राजगढ़ में दर्ज की गई, जहां तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं के चलते भोपाल और इंदौर में भी पारा एक बार फिर गिरावट का शिकार हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, इंदौर का 6.9 डिग्री, ग्वालियर का 10.7 डिग्री, उज्जैन का 9.5 डिग्री और जबलपुर का 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.6 डिग्री तक पहुंच गया। नौगांव 8 डिग्री, शिवपुरी 9 डिग्री, खरगोन 9.4 डिग्री, छिंदवाड़ा-मलाजखंड 9.6 डिग्री और रीवा 9.8 डिग्री पर रहा। अन्य शहरों में तापमान 10 से 13 डिग्री की रेंज में बना रहा।

    कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी
    ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, सीहोर, देवास, धार, खरगोन, बड़वानी, शिवपुरी, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर समेत कई जिलों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।

    Read Also-  भोपाल में पहली बार बनेगी 10 लेन सड़क, सॉलिड वेस्ट से होगा निर्माण

    भोपाल में टूटा 84 साल का नवंबर रिकॉर्ड
    राजधानी भोपाल में इस साल की नवंबर सर्दी ऐतिहासिक साबित हो रही है। सोमवार-मंगलवार की रात यहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो पिछले 84 साल में नवंबर का सबसे कम तापमान रहा। इसके बाद अगले दिन इसमें मामूली बढ़त के साथ पारा 8.2 डिग्री पर पहुंचा।

    प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की रात भी ठंड चरम पर थी। 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ 5.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि पचमढ़ी का तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बैतूल में 8.7 डिग्री, धार में 8.8 डिग्री, खंडवा में 9.4 डिग्री और छिंदवाड़ा में 9.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhopal weather news gwalior weather news madhya pradesh weather news mp weather news mp weather update weather tips
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    भोपाल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार रखेगी मजबूत पक्ष, CM डॉ. मोहन यादव बोले- व्यापारियों के हितों का रखेंगे ध्यान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.