भानुप्रतापपुर. भाजपा सासंद भोजराज नाग के फॉलो वाहन से टक्कर के बाद अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. एक युवक ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया.तीनों युवक पोडगांव के निवासी है. इस हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. घटना देर रात की है.
जानकारी के मुताबिक कांकेर सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर जा रहे थे। तभी पोडगांव के पास फॉलो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई.
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ मेजबान पाकिस्तान: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा कीवी
मृतकों की पहचान गिरधारी समरथ, कुलेश्वर समरथ और तामेश्वर देहारी के रूप में हुई.जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक का इलाज जारी है.




