कोटा. न्यायधानी के कोटा क्षेत्र में आज कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य प्रत्याशी सरस्वती भास्कर साहू पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रत्याशी की कार पर ईंट और पत्थरों से पथराव किया, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इस हमले में सरस्वती भास्कर साहू बाल-बाल बचीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, बाल-बाल बचीं उम्मीदवार, कार पर किया पथराव
इस हमले के संदर्भ में पुलिस ने यह भी बताया कि यह घटना चुनावी माहौल को लेकर तनाव का संकेत हो सकती है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले की तहकीकात की जाएगी।
कृषि शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट का फैसला, B.ED डिग्री किया अनिवार्य




