रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मा सोनकर ने टिकट की घोषणा होने के बाद अपने वार्ड में ‘आभार यात्रा’ निकाला और वार्डवासियों के पास पहुंचकर डोर टू डोर लोगों से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशीर्वाद मांगा।
इधर, कांग्रेस से ब्रह्मा सोनकर को टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देकर हम सभी का मनोबल बढ़ाया है। ब्रह्मा सोनकर पिछले दस सालों से वार्ड में सक्रियता से काम कर रहे थे और वार्ड में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा से पहल किया है। ब्रह्मा सोनकर इस टिकट के हकदार थे और पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट देकर उनका सम्मान किया है। वहीं कांग्रेस के अन्य दावेदार भी ब्रह्मा को समर्थन दे रहे हैं और ब्रह्मा की रैली में शामिल भी हो रहे हैं।
आज देर रात कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद ब्रह्मा ने सुबह ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपने लिए प्रचार अभियान में शामिल होने का आग्रह भी किया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने प्रचार के लिए आने के लिए हामी भी भरी है।




