नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को रिहा कर दिया गया है। पवन खेड़ा को 30,000 के निजी मुचलके पर रिहा किया गया है। शाम 6:10 पर जमानत की कॉपी मजिस्ट्रेट के पास पहुंची और उसके बाद खेड़ा को रिलीज किया गया। रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिना FIR कॉपी, नोटिस दिए गैर कानूनी तरीके से मुझे गिरफ्तार किया गया। न्याय प्रणाली पर मेरी आस्था है जिसकी वजह से आज मेरी स्वतंत्रता की रक्षा हुई। संवैधानिक मुल्यों को बचाने का संघर्ष राहुल गांधी जिस निडरता से कर रहे हैं, उसमें मैं एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाउंगा।
एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार
पवन खेड़ा (Pawan Khera) को गुरुवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। पवन खेड़ा इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। तभी दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने उन्हें फ्लाइट से नीचे उतरने के लिए कहा। उनके साथ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे जिनमें रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी शामिल थे।




