नेशनल डेस्क। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली की राऊज़ एवेन्यू कोर्ट ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस भारतीय नागरिकता के बिना मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करने के आरोपों से जुड़े रिवीजन पिटीशन पर जारी किया गया है। यह याचिका वकील विकास त्रिपाठी द्वारा दायर की गई थी।
याचिका में 1980-81 की चुनावी सूची में उनके कथित नाम शामिल होने की शिकायत को मजिस्ट्रेट द्वारा खारिज करने के निर्णय को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने मामले की जांच के लिए राज्य सरकार को भी नोटिस जारी किया और संबंधित TCR (The Court Record) मंगवाया है। इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2026 को होगी।




