Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने तोड़ा पुलिस का पहला बैरिकेड, CM हाउस की ओर कर रहे कूच

    राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने तोड़ा पुलिस का पहला बैरिकेड, CM हाउस की ओर कर रहे कूच

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 21, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    CG Congress Protest

    CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन कर रही है। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राजधानी के सीएम हाउस का घेराव कर रहे हैं। इससे पहले गांधी मैदान में जनसभा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्‍थल से सभी कांग्रेस सीएम हाउस की ओर कूच के लिए निकल चुके हैं।

    जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर निकल चुके हैं। इधर पुलिस ने भी सीएम हाउस को घेर रखा है। जहां अलग-अलग लेयर में बैरिकेड्स पुलिस ने लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड्स तोड़ दिया है। कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे हैं। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझठकी भी हुई।

    Read Also-  कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव: PCC चीफ ने सभा को किया संबोधित, कहा- सालभर में हुई 93 हत्याए…

    आकाशवाणी चौक पर लगाई बैरिकेडिंग
    CG Congress Protest:  कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे हैं। सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस बीच आकाशवाणी चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया और आगे की ओर बढ़ गए हैं।

    सरकार कुंभकरण की नींद सो रही: बैज
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा छत्तीसगढ़ की जनता के हित की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों पर अत्याचार हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता सरकार को नींद से जगाने में लगे हुए हैं। लेकिन यह सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। इस प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती बेटी और माता बहनों को बचाने का है। विधानसभा का घेराव किए, ब्लॉक जिलों में प्रदर्शन किए लेकिन सरकार नहीं जागी।

    Read Also- छत्तीसगढ़ में चढ़ा गर्मी का पारा: राजधानी सहित कई शहरों में हीटवेव अलर्ट, इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार

    प्रदेश में हर 3 घंटे में 1 बलात्कार की घटना
    CG Congress Protest:  दीपक बैज ने कहा कि जहां जहां अन्याय होगा, चाहे धूप हो गर्मी हो बारिश हो लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है। एक भगवान विष्णु लोगों की रक्षा करते हैं। और एक विष्णु जनता का रक्षक नहीं भक्षक है। यहां आए लोगों का धन्यवाद। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सीने में गोली खाने को तैयार है। इस संवेदनहीन सरकार को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ेंगे। झीरम घाटी में गोली खाने वाले हमारे नेता है, हम सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। ये गांधी की आंधी है कभी नहीं रुकेंगे।

    93 हत्‍याएं हुई, कानून व्‍यवस्‍था चरमराई
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि सिर्फ रायपुर में पिछले एक साल में 93 हत्याएं हुई हैं, जिससे साफ है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल रही है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

    Read Also-  सेना में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: अब 25 अप्रैल तक कर सकते है अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन

    भाजपा सरकार में हर तबका डरा है: बैज
    CG Congress Protest:  दीपक बैज ने कहा, भाजपा सरकार के 15 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कानून व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी। आज कोई नशेड़ी या गुंडा कब किसे चाकू मार दे, इसका कोई भरोसा नहीं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग- कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। हर तबका डरा हुआ है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg congress protest chhattisgarh congress protest congress protest congress protest in cg congress protest in raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.