KHABARWAAD KABIRDHAM. कवर्धा जिले के कुकदूर के पास बीते सोमवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया था। यहाँ तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में 18 महिलाओं सहित कुल 19 लोगों की मौत हो गई थी। दो दिन पहले सभी मृतकों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से भेंटकर संवेदना प्रकट की थी। वही पीसीसी ने उनके परिजनों से मुलाकात के लिए 9 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया हैं।
विधायक दलेश्वर साहू को इस डेलिगेशन का संयोजक बनाया गया हैं जबकि बतौर सदस्य विधायक भोलाराम साहू, इंदरशाह मंडावी, यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, पूर्व प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी और मौजूदा जिला प्रमुख होरी राम को शामिल किया गया हैं। ये सभी नेता कांग्रेस संगठन की तरफ से मृतकों के प्रति संवेदना और श्रद्धांजलि प्रकट करेंगे।





